Giloy Ghanvati Tablet Uses in Hindi – गिलोय घनवटी टैबलेट के उपयोग, फायदे, दुष्प्रभाव और खुराक

5/5 - (4 votes)

Giloy Ghanvati Tablet Uses in Hindi : वर्तमान समय में स्वास्थ्य से संबंधित समस्याएं होना आम बात हो गई है, ऐसे में एलोपैथिक दवाइयों का इस्तेमाल करने से बेहतर, असरदार और फायदेमंद होम्योपैथी दवाइयां होती है। उन्हीं होम्योपैथिक दवाइयों में से एक है ‘गिलोय घन वटी टैबलेट ‘

गिलोय घन वटी टैबलेट पूर्णता एक आयुर्वेदिक दवाई है, जिसका इस्तेमाल मुख्य रूप से इम्यूनिटी बढ़ाने, बुखार, डेंगू, स्वाइन फ्लू, आदि जैसी समस्याओं के लिए किया जाता है। साथ ही इस टैबलेट  का उपयोग शरीर से जुड़ी हुई बहुत सारी बीमारियों का उपचार करने के लिए किया जाता है। और गिलोय घन वटी टैबलेट  की खुराक अलग-अलग उम्र के लोगों के लिए अलग-अलग हो सकती है।

यदि आप giloy ghanvati tablet का उपयोग, फायदा, साइड इफेक्ट, खुराक, सावधानियां, आदि के बारे में जानना चाहते हैं, तो हमारे इस आर्टिकल के अंत तक जरूर बने रहिए। क्योंकि आज हम आप सभी को अपने इस आर्टिकल के जरिए गिलोय घनवटी टैबलेट  के उपयोग, फायदे, नुकसान, संघटन, खुराक और संबंधित सावधानियों के बारे में बताएंगे। तो आइए giloy ghanvati tablet uses in hindi विषय से जुड़ी हुई अधिक जानकारियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Giloy Ghanvati Tablet in Hindi – गिलोय घनवटी टैबलेट

Medicine NameGiloy Ghanvati Tablet
CompanyPatanjali, Baidyanath & Dabur
CountryIndia
Medicine TypeAyurvedic Tablet
PurposeInformation
Giloy Ghanvati Tablet Uses in Hindi

गिलोय एक प्रकार की बेल होती है, जिसे इंग्लिश में Tinospora Cordifolia कहां जाता है और इसे अमृता व अमृतवल्ली के नाम से भी जाना जाता है। और गिलोय घन वटी आयुर्वेदिक कंपनियों द्वारा निर्माण किए गए टैबलेट  के रूप में उपलब्ध एक आयुर्वेदिक औषधि है, जिसे Sanshamani Vati के नाम से भी जाना जाता है। वर्तमान समय में गिलोय घन वटी टैबलेट का उपयोग मुख्य रूप से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए किया जाता है।

गिलोय घनवटी टैबलेट  में बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कि स्वास्थ्य से संबंधित बहुत सारी समस्याओं के लिए असरदार औषधि होती है जैसे कि- शरीर से विषाक्त पदार्थों को दूर करने, डेंगू, स्वाइन फ्लू, डायबिटीज, बुखार, आदि। इसके साथ ही साथ इस दवाई का मुख्य उपयोग शरीर के तीन दोषों वात, कफ और पित्त को संतुलित करने के लिए भी किया जाता है। 

Giloy Ghanvati Tablet Uses in Hindi – गिलोय घन वटी टैबलेट  का उपयोग

गिलोय घनवटी टैबलेट के स्वास्थ्य संबंधित बहुत सारे प्रभावी उपयोग देखने को मिलते हैं, जिनमें से कुछ निम्नलिखित है-

  • गिलोय घनवटी टैबलेट का उपयोग मुख्य रूप से रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) को बढ़ाने के लिए किया जाता है।
  • इस टैबलेट का उपयोग शरीर में बढ़ती चर्बी और मोटापे की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी किया जाता है।
  • इस दवाई को शरीर के दूषित पदार्थों को बाहर निकालने और पेट को स्वस्थ रखने के लिए उपयोगी माना जाता है।
  • डेंगू, चिकनगुनिया, बुखार, वायरल फीवर के दौरान भी इसका उपयोग किया जाता है।
  • इस दवाई का उपयोग शरीर के तीन दोषों वात,  पित्त और कफ को संतुलित रखने के लिए किया जाता है।
  • सर्दी, जुखाम, खांसी, गले में दर्द, अस्थमा की समस्या, आदि के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाता है।

हम किसी को भी दवाई लेने के लिए प्रोत्साहित नहीं करते है। किसी भी दवाई को लेने से पहले एक बार डॉक्टर से कंसल्टेशन जरूर करे।

इन्हे भी पढ़े :

Giloy Ghanvati Tablet Composition in Hindi – गिलोय घन वटी टैबलेट का संघटन

गिलोय घनवटी टैबलेट  एक आयुर्वेदिक दवा है, जिसके कारण इसके बहुत से प्रभावित गुण देखने को मिलते है। गिलोय घनवटी टैबलेट  को बनाने के लिए कुछ आयुर्वेदिक औषधियों का उपयोग किया गया है, जो कि निम्नलिखित है-

  •  गुडुची
  • अश्वगंधा
  • आंवला कली
  • सोडियम प्रोफाइल
  • गोरखमुंडी
  • सोडियम मिथाइल
  • टेलकम पाउडर

Giloy Ghanvati Tablet Benefits in Hindi – गिलोय घनवटी टैबलेट  के फायदे

Giloy Ghanvati Tablet में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, ग्लूकोसाइड, पामेरिन, टीनोस्पोरिन, कैलशियम, जिंक, आयरन, मैग्नीज, आदि जैसे बहुत सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिसका हमारे स्वास्थ्य पर बहुत सारे फायदे देखने को मिलते हैं, जिनमें से कुछ फायदे निम्नलिखित है:-

1. यह दवाई त्वचा रोगों के लिए भी बहुत असरदार औषधि के रूप में काम करती है। इस दवाई का नियमित सेवन करने से त्वचा में होने वाले कील,  मुंहासे, दाग, धब्बे, आदि के समस्या से छुटकारा मिलता है और त्वचा पर ग्लो भी बढ़ता है।

2. गिलोय घन वटी टैबलेट में अच्छी मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जिसका सेवन करने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स नष्ट होते हैं और खून साफ होता है। इसी कारण यह टैबलेट  हमारे लिवर को स्वस्थ रखने में बहुत सहायक होती है।

3. गिलोय घन वटी टैबलेट में एंटी-आर्थराइटिक गुण पाए जाते हैं, जोकि गठिया रोग से आराम दिलाने में लाभकारी दवाई साबित होती है। और खास तौर पर इस दवाई को जोड़ों के दर्द से पीड़ित रोगियों को सेवन करने की सलाह दी जाती है।

4. यह टैबलेट पीलिया और एनीमिया की समस्या से राहत दिलाने में भी बहुत ज्यादा फायदेमंद होती है।

5. कब्ज, एसिडिटी, अपच और यूरिन संबंधित रोगों के लिए भी फायदेमंद औषधि होती है।

6. गिलोय घनवटी टैबलेट हमारे शरीर की अंदरूनी सफाई करने के लिए लाभकारी होती है। दरअसल आजकल गलत खान पान के कारण हमारे शरीर में बहुत से विषाक्त पदार्थ जमा हो जाते हैं, जिसके कारण बहुत सी बीमारियों का खतरा बना रहता है और गिलोय घन वटी टैबलेट का नियमित सेवन करने से विषाक्त पदार्थ से छुटकारा मिलता है।

7. Giloy Ghanvati Tablet में प्राकृतिक एंटीबैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी व एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो कि मुख्य रूप से सर्दी, खांसी, जुखाम, बंद नाक और सिरदर्द जैसी समस्या के लिए फायदेमंद होती है।

इन्हे भी जाने :

Giloy Ghanvati Tablet Side Effects In Hindi – गिलोय घनवटी टैबलेट  के नुकसान

वैसे तो आमतौर पर गिलोय घन वटी टैबलेट का इस्तेमाल करने से किसी भी तरह के साइड इफेक्ट का खतरा नहीं होता है। लेकिन इसका अधिक इस्तेमाल करने या सही से इस्तेमाल न करने पर इसके कुछ साइड इफेक्ट भी देखने को मिल सकते हैं, जिनमें से कुछ निम्नलिखित हैं-

1. गिलोय घन वटी टैबलेट में मौजूद तत्व हाई ब्लड प्रेशर को लो करने का काम करता है, इसलिए पहले से लो ब्लड प्रेशर वाले मरीजों को इस दवाई का सेवन नही करना चाहिए।

2. यह दवाई इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत करने के लिए फायदेमंद होती है, लेकिन इसका अधिक इस्तेमाल करने से इम्यूनिटी के अधिक सक्रिय होने के कारण ऑटोइम्यून बीमारी का खतरा बना रहता है।

3.मल्टीप्ल स्केरेलोसिस या रुमेटाइड आर्थराइटिस आदि के मरीजों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

4. गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

Giloy Ghanvati Tablet Dose in Hindi – गिलोय घन वटी टैबलेट का खुराक

गिलोय घनवटी टैबलेट  की एक गोली दिन में दो बार और 3 हफ्ते तक गुनगुने पानी के साथ लेनी होती है। और इस दवाई का सेवन डॉक्टर के निर्देशानुसार सही समय पर और सही मात्रा में ही करें।

Giloy Ghanvati Tablet Storage in Hindi – गिलोय घन वटी टैबलेट  का रखरखाव

  • गिलोय घन वटी टैबलेट को हमेशा बच्चों से दूर रखें।
  • साफ-सुथरी एवं सुखी जगह पर ही रखें।
  • इस दवाई को सामान्य तापमान पर रखें और नमी ना पड़ने दे।

Giloy Ghanvati Tablet से संबंधित सावधानियां

गिलोय घनवटी टैबलेट  का उपयोग करने से पहले कुछ सावधानियां बरतनी पड़ती है, जोकि निम्नलिखित है-

1. गिलोय घनवटी टैबलेट  का इस्तेमाल करने से पहले टैबलेट में लगे हुए लेबल को ध्यान से जरूर पढ़ें।

2. गिलोय घन वटी टैबलेट का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करें।

3. ध्यान रखें कि यह टैबलेट बच्चों की पहुंच से दूर रहे।

4. गिलोय घन वटी टैबलेट की सेल्फ लाइफ निर्माण की तारीख (manufactured date) से अधिकतम 3 वर्ष तक की ही होती है, इसके बाद इस दवाई का उपयोग ना करें।

Giloy Ghanvati Tablet से सम्बंधित प्रश्न उत्तर {FAQs}

गिलोय घनवटी टैबलेट  क्या है?

गिलोय घनवटी टैबलेट  आयुर्वेदिक कंपनियों द्वारा निर्माण किया गया एक आयुर्वेदिक दवाई है, जो कि मुख्य रूप से टैबलेट  के रूप में उपलब्ध होती हैं।

क्या गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं गिलोय घनवटी टैबलेट  का इस्तेमाल कर सकती हैं?

हां! गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाएं भी गिलोय घन वटी टैबलेट का इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन टैबलेट  का उपयोग करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

गिलोय घनवटी टैबलेट  का उपयोग किस लिए किया जाता है?

गिलोय घन वटी टैबलेट का उपयोग मुख्य रूप से इम्यूनिटी बढ़ाने, बुखार, स्वाइन फ्लू, डेंगू, और वात पित्त और कफ को संतुलित रखने, आदि के लिए किया जाता है।

गिलोय घन वटी टैबलेट में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं?

गिलोय घनवटी टैबलेट  में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, ग्लूकोसाइड, पामेरिन, टीनोस्पोरिन, कैलशियम, जिंक, आयरन, मैग्नीज, आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं।

क्या गिलोय घन वटी टैबलेट पूरी तरह से सुरक्षित होता है?

हां! गिलोय घन वटी टैबलेट  स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह से सुरक्षित होता है, बस इस टैबलेट  का इस्तेमाल डॉक्टर के निर्देशानुसार ही करें।

गिलोय घन वटी टैबलेट  लीवर को किस तरह स्वस्थ रखती है?

गिलोय घन वटी टैबलेट शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को नष्ट करके खून को साफ करती है, और इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट तत्व हमारे लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं।

गिलोय घन वटी टैबलेट का सेवन कैसे करें?

गिलोय घन वटी टैबलेट का सेवन प्रतिदिन एक गोली दिन में दो बार और 3 हफ्ते तक डॉक्टर के निर्देशानुसार करना चाहिए।

क्या शराब पीने वाले व्यक्ति गिलोय घन वटी टैबलेट  का सेवन कर सकते हैं?

गिलोय घनवटी टैबलेट  का सेवन शराब पीने वाले व्यक्तियों को डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए।

मार्केट में गिलोय घन वटी टैबलेट  की कीमत क्या है?

मार्केट में गिलोय घन वटी टैबलेट की कीमत 100 से 120 रुपए के आसपास ही है।

अंतिम शब्द

इस लेख में हमने आपको “Giloy Ghanavati Tablet in Hindi” के बारे में संपूर्ण जानकारी देने की कोशिश की है। आशा है कि आप सभी को हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई होगी। ऐसे ही दवाइयों से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए। हमारे ब्लॉग को जरूर सब्सक्राइब करें और इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें। ताकि वे भी दवाइयों संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकें।

अगर आपको Giloy Ghanavati Tablet से संबंधित कोई प्रश्न हो तो हमें कमेंट बॉक्स पर पूछ सकते हैं हम जल्दी आपके प्रश्नों का उत्तर देने की कोशिश करेंगे।

हम किसी भी दवाई को हमारे आर्टिकल को पढ़ने के पश्चात उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित नहीं करते हैं। दवाई का उपयोग करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। क्योंकि दवाइयों के कई तरह के साइड इफेक्ट हो सकते हैं। कृपया डॉक्टर के सलाह के पश्चात ही दवाइयों का उपयोग करें।

I am Tamesh Sonkar, Founder of Tabletuseshindi.in. My age is now 21 years and I am a registered Pharmacist. I like to know and give information about Medicines.

Leave a Comment

Share via
Copy link
Powered by Social Snap